बिजनौर में कैंडल मार्च निकालते शिक्षामित्र।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सम्मानजनक मानदेय दिलाने व शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा मित्रों का आठवें दिन भी बीएसए कार्यालय पर धरना जारी रहा। बाद में शिक्षा मित्रों ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रकट किया।
बीएसए कार्यालय पर पुष्पेंद्र कुमार की अध्यक्षता व मदन सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उनकी मांग जल्द पूरी की जानी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि उन्हें आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार उनकी परेशानी नहीं समझ रही है। पिछले 14 वर्षों से वह 3500 रुपये प्रति महीने के मानदेय पर काम कर रहे हैं। इतनी धनराशि में उनके परिवार की गुजर बसर नहीं हो पा रही है।
शिक्षा मित्रों ने बीएसए कार्यालय पर कैंडल मार्च भी निकाला। बाद में कैंडल पीपल के पेड़ स्थापित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि मांग जल्द पूरी न होने पर वह जल्द ही क्रमिक अनशन शुरू कर देंगे। धरनास्थल पर मीरा चंद्रयाल, नृपेंद्र कुमार, भजन सिंह, पुष्पा रानी, सलमा परवीन, साजिदा परवीन, मंजू रानी, अनिल कुमार, अशोक कुमार आदि बैठे।