फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दुर्घटना में स्कूटी सवार शिक्षामित्र की मौत, शिक्षिका घायल

Tue, 25 Mar 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। स्कूल से लौट रहीं शिक्षिका और महिला शिक्षामित्र की स्कूटी को नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षामित्र लक्ष्मी चौहान (35) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शिक्षिका अनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

बागपत के गांव लदवाड़ी निवासी अनुष्का नूरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर कोट में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। सोमवार को वह अपने ही स्कूल में तैनात नौगांवा सादात के गांव जटपुरा सुमाली निवासी शिक्षामित्र लक्ष्मी चौहान (35) के साथ स्कूटी से नूरपुर आ रहीं थीं। ठेरी तिराहे के पास किसी वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में लक्ष्मी चौहान की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अनुष्का को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, शिक्षिामित्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शाम तक परिजनों की ओर से मामले में तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें