फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वाहन से टकराकर गुलदार की मौत

Tue, 25 Mar 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
हल्दौर के गांव चुड़ियाखेड़ा के वाहन की टक्कर से मरा गुलदार। स्रोत वन विभाग - फोटो : हनुमान पहलवान (बाएं) और संजय पहलवान का हाथ मिलवाते एसपी सिटी।
विज्ञापन
हल्दौर। गांव चुड़ियाखेड़ा के निकट किसी वाहन से टकराकर गुलदार की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिजनौर-नहटौर मार्ग पर स्थित ग्राम चुड़ियाखेड़ा के निकट रविवार की देर रात एक गुलदार सड़क से गुजरते हुए किसी वाहन से टकरा गया। दुर्घटना में गुलदार की मौत हो गई। सूचना पर एसआई मदनपाल सिंह, चंद्रेश यादव, वन रक्षक संजय सिंह राणा, मोहित कुमार मौके पर पहुंचे। गुलदार के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

वन दरोगा रुचित चौधरी ने बताया कि गुलदार की उम्र करीब एक वर्ष है। सड़क से गुजरते हुए किसी वाहन की चपेट में आ जाने से उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। वन रेंजर महेश गौतम ने बताया कि गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें