फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सऊदी अरब में सड़क हादसे में शेरकोट के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। शेरकोट के मोहल्ला तराई निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद कैफ सऊदी अरब में नौकरी करता था, जहां उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना का पता लगने पर परिजनों रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मोहम्मद फैज ने बताया कि उसका चचेरा भाई मोहल्ला तराई निवासी मोहम्मद कैफ पुत्र खालिद सऊदी अरब में रहकर कार्य करता था। कैफ लगभग दो माह की छुट्टी पर भारत आया था। छुट्टी पूरी करने के बाद वह दोबारा सऊदी अरब चला गया। बृहस्पतिवार को कैफ का जन्मदिन था। कैफ अपने साथियों के साथ उमरा अदा करने के लिए मक्का और मदीना गया था। उमरा करने के बाद शुक्रवार की शाम जब वह अपने कमरे पर जा रहा था। तब इस दौरान वाहन ने कैफ को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। कैफ चार भाइयों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। उसकी मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें