फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरकोट के युवक की गोवा में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट के युवक की गोवा में मौत
विज्ञापन

शेरकोट (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के गांव भनौटी निवासी युवक की गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। युवक बंगलुरू से आठ दिन पहले लापता हुआ था। इसकी सूचना से परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। परिजन गोवा के लिए रवाना हो गए है।
विज्ञापन

गांव भनौटी निवासी अनंतपाल ने बताया कि उसका इकलौता 28 वर्षीय पुत्र गौरव बंगलुरु में ब्रुश की एजेंसी पर काम करता था। शेरकोट में बने ब्रुश को वहां पर बुक कर बिकवाता था। 15 दिन पहले गौरव बंगलुरु गया था। आठ दिन पहले गौरव संदिग्ध परिस्थितियों में वहां से लापता हो गया था। गौरव के मालिक गयासुद्दीन ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई थी। बताया गया कि बृहस्पतिवार को गोवा पुलिस ने सूचना दी कि गौरव का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। परिजनों के मुताबिक गौरव की मौत कैसे हुई? इस सवाल पर गोवा पुलिस ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन ग्रामीणों के साथ गोवा के लिए रवाना हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें