फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में शेर अली और सोनिया प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्राटा दौड़ में शेर अली और सोनिया रहे प्रथम
विज्ञापन

नहटौर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। फर्राटा दौड़ में शेर अली और सोनिया ने बाजी मारी।
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में हुई खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य पवन कुमार ने किया। पुरुष वर्ग में 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नहटौर का शेर अली, गांव नीमला का हिमांशु शर्मा, लक्खूवाला का विशाल त्यागी, 400 मीटर दौड़ में आंकू का कृष्ण कुमार, खोसपुरा का पुनीत, मांहूनंगली का राजदेव, 800 मीटर में खोसपुरा का पुनीत, ढ़कोली का अभिषेक भारद्वाज, सुनपता का हर्षित कुमार, 1500 मीटर में छजुपुरा का गौतम, ढकोली का अभिषेक भारद्वाज, फतेहपुर का अनुराग, तीन हजार मीटर दौड़ में आंकू का विकास पुत्र समरपाल सिंह व विकास पुत्र इंद्रपाल सिंह, जिरोटी का सुमित कुमार प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। गोला फेंक में मुर्सदपुर का प्रियूल, फलौदी का प्रशांत, आंकू का कैफ, चक्का फेंक में नहटौर का शोभित, फुलसंदा का अवनीश, महमूदपुर का लविश, ऊंची कूद में आंकू का नूर मोहम्मद, वीशू चौधरी व शान अली प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में 100 मीटर फर्राटा दौड़ में रायपुर लकड़ा की सोनिया, टीना व आयुषी, 400 मीटर दौड़ में रायपुर लकड़ा की टीना, करनपुर गांवड़ी की उपासना, नीमला की अंजलि, 800 मीटर दौड़ में रायपुर लकड़ा की सोनिया, करनपुर गांवड़ी की उपासना, नहटौर की तसमिया, 1500 मीटर दौड़ में करनपुर गांवड़ी की उपासना, आंकू की कीर्ति, नंगला नैनसी की स्वाति, लंबी कूद में रायपुर लकड़ा की सोनिया, महमूदपुर की मीनाक्षी, रायपुर लकड़ा की टीना, गोला फेंक में महमूदपुर की मीनाक्षी, फुलसंदा की मुस्कान, नंगलना नैनसी की स्वाति, चक्का फेंक में रायपुर लकड़ा की आयुषी, पूनम व उपासना प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। विजेताओं को ब्लॉक प्रमुख मृणाल त्यागी ने पुरस्कृत किया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद वशिष्ठ, उमेश, अनुज, रिजवान, जाहिद, शेरखान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें