फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शकुंतला महाविद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

चांदपुर। छात्र छात्राओं ने लैपटॉप और स्मार्ट फोन के पंजीकरण के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। हालांकि तहसीलदार ने छात्र छात्राओं को समझाकर सड़क से हटवाया।
विज्ञापन

नूरपुर रोड स्थित शकुंतला महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में सरकार से फ्री मिलने वाले लैपटॉप व स्मार्ट फोन के पंजीकरण की एवज में दो सौ रुपये वसूल करने का आरोप लगाया। छात्र-छात्राओं ने इसके विरोध में चांदपुर नूरपुर रोड पर महाविद्यालय के सामने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। छात्र छात्राओं का कहना था कि किसी भी महाविद्यालय में कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि छात्र छात्राओं के सड़क पर प्रदर्शन करने की सूचना मिली थी। महाविद्यालय प्रबंधन को हिदायत देते हुए कहा गया है कि महाविद्यालय में पंजीकरण के नाम पर कोई अवैध वसूली नहीं की जाएगी। उधर, महाविद्यालय के प्राचार्य एचजी पाठक ने बताया कि छात्र छात्राओं से ऑनलाइन पंजीकरण में जो अतिरिक्त खर्च आएगा मात्र वह ही खर्च लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें