फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति कलश पूजन और महायज्ञ आयोजित

विज्ञापन
नजीबाबाद में शक्ति कलश के साथ गायत्री साधक। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
शक्ति कलश पूजन और महायज्ञ आयोजित
विज्ञापन

नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ की ओर से 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया। शांतिकुंज की ओर से प्राप्त शक्ति कलश पूजन के साथ महायज्ञ आयोजित हुआ।
गायत्री शक्तिपीठ के जोनल कार्यालय के व्यवस्थापक डॉक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में गांव धनसिनी, कल्याणपुर, इस्माइलपुर, खाईखेड़ी, महावतपुर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। शांतिकुंज से आए शक्ति कलश का पूजन क्षेत्रीय मंदिरों में किया गया। पंडित छुन्नू, उदय भान सिंह, नरेश ने विधि विधान से शक्ति कलश का पूजन और यज्ञ संपन्न कराया।
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉक्टर दीपक कुमार ने कहा कि लोक मंगल, जागरण, वातावरण के परिशोधन के लिए महायज्ञ आयोजित किया जाता है। देव पूजन, दान, संगतिकरण तीनों ही के माध्यम से यज्ञ संपन्न होते हैं। कमल शर्मा, जितेंद्र सिंह, कामेश शर्मा, सुमन वर्मा, पुष्पा, विनोद कुमार, महिपाल सहित अनेक गायत्री साधक महायज्ञ में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें