फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद का समाधि स्थल उपेक्षा का शिकार

Tue, 25 Jul 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
शहीद भूदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किरतपुर  में आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए ग्राम सिसौना जट के भूदेव की गांव स्थित समाधि प्रशासन की उपेक्षा की गवाह है। प्रशासन की घोषणा के बावजूद वहां आज तक शहीद द्वार का निर्माण नहीं हो पाया है। गांव के किसान यशपाल सिंह का पुत्र भूदेव सेना में वर्ष 2000 में सिपाही भर्ती हुआ था।
विज्ञापन


चार जुलाई 2005 की रात जम्मू-कश्मीर के कुड़पाडा जिले के मच्छल सेक्टर में भूदेव (23) व उनके तीन सैनिक साथियों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई। उनके साथी गाजियाबाद के अमित की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि दो साथी घायल हो गए थे।

भूदेव ने तीस आतंकियों से लोहा लेते हुए पांच को मार गिराया था। इसी दौरान हाथ में गोली लग जाने से वे बेबस हो गए। भूदेव को आतंकियों ने चारों तरफ से घेरकर अंधाधुंध फायरिंग की। शरीर में 32 गोलियां लगने से भूदेव शहीद हो गए थे। उनका विवाह अप्रैल 2004 में नीतू देवी के साथ हुआ था। उनका बड़ा भाई अनिल उसके विवाह के कार्ड बांटने गया था तो कोतवाली-अकबराबाद के बीच सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


भूदेव के अंतिम संस्कार के समय प्रशासन ने उनकी याद में गांव में प्रवेश द्वार बनाने तथा समाधि स्थल बनाने की घोषणा की थी। 12 साल बाद भी घोषणाओं पर कोई अमल नहीं हुआ। भूदेव के पिता यशपाल ने स्वयं ग्राम समाज की भूमि पर बने समाधि स्थल परिसर में मिट्टी का भराव कराया और चारदीवारी कराकर गेट लगवाया। शहीद भूदेव की मूर्ति भी उन्होंने स्वयं लगवाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें