फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुनः मतगणना में शहाना एक मत से विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। न्यायालय के आदेश पर तहसील के सभागार में नहटौर नगर पालिका वार्ड संख्या -एक पर सभासद पद के लिए हुए मतदान के बाद मतपत्रों की पुनः गणना कराई गई।
विज्ञापन

बता दें चार मई 2023 को संपन्न में निकाय चुनाव में नगर पालिका नहटौर की वार्ड नंबर एक से शहाना बेगम, पूनम समेत सात प्रत्याशी मैदान में थे। 13 मई 2023 को हुई मतगणना में शहाना बेगम को विजेता घोषित किया गया था। शहाना बेगम ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी पूनम को मात्र एक मत से पराजित किया था। प्रत्याशी पूनम ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में याचिका दायर कर पुनः मतगणना कराने की गुहार लगाई थी। जिस पर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने 20 मई को जिला निर्वाचन अधिकारी को सभी पक्षों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए पुन: मतगणना कराकर परिणाम रिपोर्ट एक माह के अंदर न्यायालय में पेश करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

बुधवार को मत पत्रों की पुनः गणना कराई गई। मतगणना में कुल पड़े 1030 मतों में से शहाना को 275 और पूनम को 274 मत मिले। दो मत नोटा को पड़े। उप जिलाधिकारी रीतू रानी का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर पुनः मत पत्रों की गणना कराई गई थी। रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें