फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड टीम की छापेमारी में मिलीं कई खामियां

Sat, 15 Apr 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर  में जिले में चल रही यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के  लिए बरेली बोर्ड दफ्तर से आई टीम ने पोल खोली। टीम को केंद्रों पर कई गंभीर खामियां मिली हैं। टीम को छापामारी में उस विषय को पढ़ाने वाले  अध्यापक ही ड्यूटी करते मिले, जिस विषय का पेपर था।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय बरेली के सहायक सचिव डॉ. महेंद्र सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को इंटर अंग्रेजी का पेपर था। वह स्वयं बोर्ड कार्यालय की टीम लेकर बिजनौर छापामारी के लिए पहुंचे। टीम ने आधा दर्जन से अधिक केंद्रों पर छापामारी की है। इस दौरान डीएवी इंटर कालेज बिजनौर परीक्षा केंद्र पर दो पुरुष शिक्षक ऐसे ड्यूटी देते मिले जो अंग्रेजी विषय पढ़ाते हैं। टीम को केंद्र के परीक्षा प्रभारी के पास से मोबाइल मिला है।

 सीडी इंटर कालेज हल्दौर परीक्षा केंद्र पर अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाली दो महिला शिक्षक ड्यूटी करती मिली हैं। पूछताछ में केंद्र व्यवस्थापक और आरोपी शिक्षकों ने टीम को गुमराह करने की कोशिश की है। टीम चारों शिक्षकों के परिचय पत्र और मोबाइल अपने साथ ले गई है। दोनों प्रकरणों की जांच होगी। दोनों प्रकरणों को अलग से जांच के लिए बोर्ड़ मुख्यालय इलाहाबाद को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


उधर,सहायक सचिव डॉ. महेंद्र सिंह के अनुसार शासन के निर्देशों के पालन कराने की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की है। ड्यूटी केंद्र व्यवस्थापक लगाते हैं। केंद्रों पर उन्हीं के स्कूल की छात्राएं परीक्षा दे रही थी। इसलिए मामला शक के घेरे में है। प्रथम दृष्टा केंद्र व्यवस्थापक , चारों शिक्षक और परीक्षा प्रभारी परीक्षा नियमों का उलंघन करने के दोषी प्रतीत होते हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार एमजीएमपी किरतपुर परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक ने इंटर अंग्रेजी के पेपर में एक परीक्षार्थी को नकल के आरोप में पकड़ा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें