फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हजार उपभोक्ताओं ने की राशन की दुकान पोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सात हजार उपभोक्ताओं ने की राशन की दुकान पोर्ट
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्र सरकार द्वारा राशन कार्ड को आधार नंबर से जोड़ना और प्रदेश सरकार द्वारा राशन कार्ड के लिए पोर्टेबिलिटी करने से उपभोक्ताओं को काफी फायदा हुआ है। जिससे उपभोक्ताओं को राशन की किसी भी दुकान से राशन लेने की छूट मिली है। लॉकडाउन में जिले में सात हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने पोर्टेबिलिटी का फायदा उठाते हुए दूसरी दुकानों से राशन लिया है।
केंद्र सरकार ने आधार नंबर को राशन कार्ड से जोड़ा है। राशन कार्ड में किसी परिवार के जितने भी सदस्य दर्शाए जाते हैं सभी का आधार नंबर देना अनिवार्य है। इसका फायदा यह है कि परिवार का कोई भी सदस्य अंगूठा का निशान लगाकर राशन ले सकता है। प्रदेश सरकार ने पिछले महीने उपभोक्ताओं के लिए राशन कार्ड की पोर्टेबिलिटी लागू की थी। इसके अंतर्गत उपभोक्ता प्रदेश की किसी भी राशन की दुकान से पोस मशीन पर अंगूठा लगाकर राशन ले सकते हैं। लॉकडाउन में उपभोक्ताओं ने राशन कार्ड की पोर्टेबिलिटी का फायदा उठाया और दूसरी दुकानों से राशन लिया। लॉकडाउन के दौरान जिले में करीब छह लाख उपभोक्ताओं में से सात हजार 141 उपभोक्ताओं ने जिले की राशन की दूसरी दुकानों से राशन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार के अनुसार पोर्टेबिलिटी का फायदा जिले के उपभोक्ता उठा रहे हैं। यह सुविधा जनता के लिए ही शुरू की गई है। बाकी उपभोक्ताओं को भी इसके बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें