फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सात खिलाड़ी चयनित

Mon, 16 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के कबड्डी खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपना हुनर दिखाते नजर आएंगे। जिले के सात खिलाड़ियों का चयन अलग-अलग टीमों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ है। इनमें से दो बालिका खिलाड़ी भी हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि जिले से सात खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन


कबड्डी खिलाड़ियों के लिए जिला पहले से ही प्रसिद्ध रहा है। गांव बागड़पुर के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। कुछ सालों से कबड्डी का रुझान कम हो गया था। लेकिन खिलाड़ियों का रुझान एक बार फिर से कबड्डी की ओर झुका है।

इस साल जिले के सात खिलाड़ी 24 नवंबर से होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। गांव बागड़पुर निवासी राहुल और शिवम यूपी से, गांव जलालपुर निवासी जागेश और बूढ़पुर निवासी अतुल त्रिपुरा से, रोहित दिल्ली से, और महिला टीम में शीतल और सरिता यूपी से खेलेंगी।
विज्ञापन


राहुल और रोहित प्रो कबड्डी लीग में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। बीते साल केवल तीन खिलाड़ियों राहुल, रोहित और जागेश ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले सके थे। इसके अलावा कई साल बाद जिले से दो बालिका खिलाड़ियों का चयन कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन


जिला कबड्डी संघ कोषाध्यक्ष खड़ग सिंह के अनुसार जिले के सात खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होना गौरव की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें