फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह फैलाने के आरोप में तीन का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अफवाह फैलाने पर पकड़े गए सात लोग
विज्ञापन

बिजनौर/धामपुर। कोरोना वायरस को लेकर बरती जा रही सतर्कता के बीच कुछ लोग अफवाहें फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। धार्मिक स्थलों से कई अफवाह फैलाई गईं, जिससे लोगों में घबराहट पैदा हो गई। पुलिस ने अफवाह फैलाने के सात आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

अफवाहों का ही असर था कि लोग तड़के चार बजे जाग गए। पुलिस को भी इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद छानबीन शुरू की गई। धामपुर कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि धार्मिक स्थलों से एनाउंस कराकर अफवाह फैला दी थी कि या तो वह रात के साढ़े 12 बजे से तड़के चार बजे तक जागते रहो, अन्यथा पत्थर बन जाएंगे या मर जाएंगे। आरोपियों में वाल्मीकि बस्ती निवासी रमेश चंद का पुत्र विशाल, मिलक पूरनपुर निवासी भगवान सिंह का पुत्र नरेश तथा बसेड़ा गांव निवासी शमशेर सिंह का पुत्र अमित को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि अमित और नरेश ने अपने गांव के धार्मिक स्थलों से एनाउंस कराया जबकि विशाल ने पुलिस अधिकारियों को कॉल करके अफवाह फैलाने की कोशिश की। उधर, बिजनौर शहर से भी पुलिस ने तीन लोगों को अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि जिलेभर से सात लोगों को अफवाह फैलाने के आरोप में पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें