फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार-पांच दिन में रूक सकता है चीनी मिल का पैराई कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले चार-पांच दिन में रुक सकता है चीनी मिल का पेराई कार्य
विज्ञापन

चांदपुर। कोरोना वायरस का असर चीनी मिलों पर भी पड़ सकता है। अन्य स्थानों से आ रहे केमिकल की सप्लाई न आने पर अगले चार-पांच दिन में चीनी मिल का पेराई कार्य रुक सकता है।
विज्ञापन

विश्वभर में कहर ढा रहा कोरोना वायरस चीनी मिल के पेराई कार्य पर भी अपना असर दिखा सकता है। चीनी बनाने में काम आने वाला चूना, सल्फर आदि केमिकल अन्य राज्यों से आते हैं। कोरोना वायरस के चलते राज्य में हुए लॉकडाउन के चलते चीनी बनाने में प्रतिदिन काम आने वाले केमिकल आने बंद हो गए हैं। पीबीएस फूड्स चांदपुर चीनी मिल के सीजीएम टीएस ढाका ने बताया कि चीनी बनाने में प्रयोग होने वाला चूना राजस्थान राज्य से आता है। कोरोना वायरस के चलते राजस्थान बंद है। बाहरी क्षेत्र से आने वाले केमिकल नहीं आ रहा है। सीजीएम ने बताया कि पिछले चार दिन से केमिकल की कोई गाड़ी नहीं आई। यदि ऐसा रहा तो अगले चार-पांच दिन में चीनी मिल के पेराई कार्य को बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें