फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख बच्चों और किशोरों का होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सात लाख बच्चों और किशोरों का होगा टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्र सरकार की ओर से 12 से 18 साल तक के युवाओं को टीकाकरण की हरी झंडी देने के बाद इसकी तैयारी जिले में भी की जा रही है। माना जा रहा है कि 12 से 18 साल के युवाओं की आबादी जिले में 18 प्रतिशत है। ऐसे में इनकी संख्या सात लाख के करीब हो सकती है।
जिले में कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण लगातार चल रहा है। 2011 की जनगणना में जिले की आबादी करीब साढ़े 36 लाख थी, जो अब 42 लाख से अधिक मानी गई है। जिले में 26 लाख 52 हजार 619 लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 22 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना की पहली डोज लगवा ली है। हालांकि दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या अभी कम ही है। नया वैरिएंट सामने आने के बाद से टीकाकरण कराने वाले की संख्या बढ़ी है। अब केंद्र सरकार ने 12 से 18 साल तक के युवाओं के टीकाकरण को भी हरी झंडी दे दी है। इस हिसाब से अब टीकाकरण कराने की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 12 से 18 साल तक के युवाओं की संख्या सात लाख तक मानी जा रही है। 18 साल से अधिक आयु के चार लाख लोग अब भी टीकाकरण से बचे हुए हैं। इनमें ये 12 से 18 साल तक के युवा भी शामिल हो जाएंगे। ऐसे में अब विभाग को फिर से 11 लाख टीकाकरण का लक्ष्य मिल गया है। युवा हर कार्य के प्रति ज्यादा जागरूक होते हैं। माना जा रहा है कि युवाओं को टीकाकरण करने का शत प्रतिशत लक्ष्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उनसे अगर संपर्क किया जाएगा तो वे परिवार के टीकाकरण से छूटे परिजनों का भी टीकाकरण करा देंगे।
विज्ञापन

लक्ष्य - 2652619
पहली डोज - 2259554
दूसरी डोज - 1189737
गाइडलाइन के अनुसार होगा टीकाकरण
टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के अनुसार गाइडलाइन के अनुसार 12 से 18 साल तक के बच्चों व युवाओं का टीकाकरण किया जाएगा। अभी इस संबंध में कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें