फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फर्जी वेबसाइट के जरिए साइबर ठगी में सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। परिवहन विभाग की एचएसआरपी वेबसाइट की हूबहू नकल करके फर्जी वेबसाइट के जरिये साइबर ठगी करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के खातों में फर्जी वेबसाइट पर किए गए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के आवेदन का शुल्क जमा होता था लेकिन आवेदन करने वालों को नंबर प्लेट नहीं दी जाती थी। नूरपुर में एटीएम से ठगी का 3.68 लाख रुपये निकलने के मामले में आठ जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल सर्विलांस की मदद से पुलिस गिरोह तक पहुंची।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक झा ने बताया कि साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ऑपरेशन साइ-वज्र चल रहा है। इसी क्रम में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) की आड़ में देशभर के लोगों से ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा गया है। उनके पास 11 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 12,300 रुपये नकद बरामद किए हैं। बताया कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दिल्ली, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर समेत देश के 15 राज्यों से नंबर प्लेट बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी की 29 शिकायतें दर्ज हुई थीं। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने परिवहन विभाग की आधिकारिक एचएसआरपी वेबसाइट की हूबहू नकल करते हुए bookkhsrplate.com और bookmyhsrp.com नाम से फर्जी वेबसाइट तैयार कर रखी थीं। इन्हें इस तरह से बनाया कि लोगों को यह सरकारी पोर्टल जैसी ही प्रतीत होती थीं और लोग बिना किसी संदेह के ऑनलाइन भुगतान कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें