फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिकाओं की सेवाएं अविस्मरणीय : जैनी

Sat, 14 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
उप प्रधानाचार्या को सम्मानित करते प्रबंधक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में सेंट मेरीज स्कूल कारमल सेक्शन की प्रधानाचार्या और सीनियर सेकेंड्री की उपप्रधानाचार्या को स्थानांतरित कर दिया गया है। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बच्चों ने शिक्षिकाओं को विदाई दी। 
विज्ञापन

   शनिवार को सेंट मेरीज स्कूल में प्रबंधक फादर वर्गीस की देखरेख में समारोह आयोजित हुआ। सीनियर सेकेंड्री स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर जैनी फ्रांसिस ने कहा कि शिक्षिका उस कुम्हार के समान होती है, जो अपनी कलात्मकता से मिट्टी में भी जान फूंक देता है। उन्होंने सीनियर सेकेंड्री की उपप्रधानाचार्या सिस्टर जीशा जॉन, कारमल केजी सेक्शन की प्रधानाचार्या सिस्टर टेसीना एवं कार्यालय प्रमुख सिस्टर ग्लैडी की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्थानांतरण पर विदाई दी।
फादर वर्गीस ने  नौनिहालों का भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधक ने शिक्षिकाओं को स्मृति चिह्न भेंट किए। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु वंदना से हुआ। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से लोगों को भावविभोर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें