ग्राम खारी में काजी सैफुर्रहमान की करीब दो माह पूर्व मौत हो गई थी। उनके शव को गांव की ही कब्र में दफना दिया गया था। कुछ शरारती तत्वों ने रविवार रात कब्र की खोदाई कर कारी सफुर्रहमान की गर्दन काटी और साथ ले गए।
सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण कब्र पर गए तब उन्हें पता चला और ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि कब्र के पास से अगरबत्ती, धूपबत्ती, केले के फूल आदि मिले हैं।
ग्रामीण किसी तांत्रिक द्वारा घटना होना बता रहे हैं। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेई, सीओ सिटी संग्राम सिंह, हल्दौर थाना अध्यक्ष राम प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। वही फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर सैंपल इकट्ठे कर अपने साथ ले गई। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।