फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्क्रिय पड़े हैं स्वयं सहायता समूह

विज्ञापन
विज्ञापन
निष्क्रिय पड़े हैं स्वयं सहायता समूह
विज्ञापन

अफजलगढ़। विभिन्न योजनाओं के संचालन के लिए गठित स्वयं सहायता समूह निष्क्रिय पड़े हैं। अगस्त 2020 में 11 स्वयं सहायता आजीविका बनाए गए थे, लेकिन लंबा समय बीतने के बावजूद तीन समूहों का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसी बीच सभी समूहों के बैंक खाते खोल दिए गए। दूसरी ओर समूह सखी का गठन भी कर दिया गया, लेकिन इन खातों में विभाग द्वारा निर्धारित राशि जमा नहीं की गई है।
विज्ञापन

विभागीय उदासीनता के कारण लोगो को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। विभिन्न समूहों की मुखिया पूनम देवी, नन्हीं देवी, रानी देवी, पिंकी देवी, अनु कुमारी, तारा देवी, सीमा देवी, सुमन देवी, संगीता देवी, रजिया तथा दीपा रानी ने प्रशासन से समूह सखी प्रशिक्षण शुरू कराने तथा समूहों के खाते में धनराशि डलवाने की मांग की है। उधर, एनएलआरएम के डिप्टी कमिश्नर ज्ञान सिंह ने बताया कि एक दो दिन के भीतर समूहों के खाते में राशि डाल दी जाएगी। कोरोना के चलते प्रशिक्षण की कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें