फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह और सिख समाज ने बांटी राशन किट

विज्ञापन
नजीबाबाद के मड़का में राशन किट वितरित करते एडीओ रूपचंद। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह और सिख समाज ने बांटी राशन किट
विज्ञापन

नजीबाबाद। स्वत: रोजगार के उपायुक्त के नेतृत्व में ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ के गांव मड़का में जरूरतमंदों को एनआरएलएम की स्वयं सेवी समूह की ओर से राशन किट वितरित की गईं।
ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ की उप्र राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की पृथ्वी, कृष्णा और वैभव, स्वयं सेवी संस्था की ओर से उपायुक्त ज्ञान सिंह, एडीएओ आईएसबी रूपचंद और ग्राम प्रधान नंदनी राजपूत ने जालबपुर गूदड़ और मड़का क्षेत्र के जरूरतमदों को राशन किट वितरित कीं। स्वयं सेवी संस्था की पूर्णिमा मित्तल, सरिता दूबे, ममता सैनी, रीता और रीना द्वारा ग्राम प्रधान की प्रेरणा से जरूरतमंदों की लॉकडाउन के दौरान की गई राशन किट मदद को सच्ची मानव सेवा बताया। इस अवसर पर पद्म सिंह, अनीत, ममता और रानी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक हाजी तसलीम अहमद और उनके भाई हाजी दिलशाद अहमद ने नगर के विभिन्न वार्डों और आसपास के क्षेत्रों में करीब सात हजार से अधिक राशन किट जरूरतमंदों वितरित कीं। नजीब एंक्लेब में मां रियाजी बेगम चेरिटेबल संस्था की ओर से नईम सिद्दीकी, मुमताज सिद्दीकी, आफिया ने जरूरतमदों को सब्जी और राशन किट वितरित की।
विज्ञापन

उधर बड़िया क्षेत्र के सिख समाज की ओर से आर्थिक रूप कमजोर परिवारों की मदद के लिए वितरण के लिए राशन किट जिला प्रशासन को सौंपी गईं।

नजीबाबाद के जालबपुर गूदड़ में राशन किट देते उपायुक्त स्वत: रोजगार ज्ञान सिंह।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें