फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हादसे में किसान सहकारी समिति के सचिव की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंरी पैजानिया/बिजनौर। बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार बूढ़ा नंगला सहकारी समिति के सचिव गौरव की मौत हो गई जबकि ताजपुर समिति के सचिव मोहित त्यागी गंभीर रूप से घायल हुए। सचिव की मौत से परिवार और विभाग में भी मातम छा गया।
विज्ञापन

सोमवार को सहकारिता विभाग की एक बैठक विकास भवन में आयोजित की गई थी। जिसमें जिले की सभी सहकारी समितियां के प्रबंध निदेशक/सचिव शामिल हुए। बैठक के बाद बूढ़ा नंगला सहकारी समिति के सचिव कस्बे के मोहल्ला रामनगर निवासी गौरव उम्र (35) और ताजपुर सहकारी समिति के सचिव बेरखेड़ा निवासी मोहित त्यागी एक ही बाइक पर सवार होकर घर की ओर लौट रहे थे।
उनकी बाइक जैसे ही नूरपुर मार्ग पर गांव पावटी के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बूढ़ा नंगला समिति के सचिव गौरव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ताजपुर समिति के सचिव मोहित त्यागी गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।
उधर, ताजपुर समिति के सचिव का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक गौरव अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। सूचना पर परिजन बिजनौर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें