फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षक को नहीं मिला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में माध्यमिक शिक्षक को नहीं मिला पुरस्कार
विज्ञापन

बिजनौर। आज पांच सितंबर को शिक्षक दिवस है। शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय व राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार का ऐलान हो गया है। सूबे में 75 शिक्षकों का चयन हुआ है। जिले में इस बार भी किसी भी माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक को राष्ट्रपति पुरस्कार नहीं मिला है।
शिक्षकों को पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिवस पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति व राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। शासन ने राज्य अध्यापक पुरस्कार का चयन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है। शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार की घोषणा हो गई है। यह पुरस्कार माध्यमिक व बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों को दिया जाता है। पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन होता है। पुरस्कार के मानक तय हैं। जिले से माध्यमिक विद्यालय के एक तथा बेसिक के छह शिक्षकों ने पुरस्कारों के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के अनुसार राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार की सूची में जिले के किसी माध्यमिक शिक्षक का नाम नहीं है। इस बार भी माध्यमिक शिक्षकों की पुरस्कार के लिए झोली खाली रह गई है। जिले के किसी माध्यमिक शिक्षक को 2011 के बाद राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार नहीं मिला है। 2011 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार जीआईसी बिजनौर के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र शर्मा को मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें