फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की जांच शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के अभिलेखों की भी जांच शुरू हो गई है। राजकीय तथा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की जांच के लिए अलग-अलग स्तर की कमेटी बनाई जाएंगी। फर्जी पाए जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी, साथ ही नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन

शासन के अपर निदेशक शिक्षा ने जांच के लिए समिति गठन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। राजकीय शिक्षकों की जांच के लिए मंडल स्तर की समिति हैं। डीएम समिति के मंडल मुख्यालय के अध्यक्ष हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक, डीआईओएस तथा जीआईसी के प्रधानाचार्य इसके सदस्य हैं। जांच रिपोर्ट मानव संपदा पोर्टल पर 15 दिन में अपलोड होनी है। शिक्षकों के स्कूल से लेकर बोर्ड तथा यूनिवर्सिटी तक के शैक्षिक तथा प्रशिक्षण के प्रमाणपत्रों की जांच होगी। फिर प्रमाणपत्रों को सत्यापन के लिए संबंधित बोर्ड व यूनिवर्सिटी भेजा जाएगा। सूत्रों के अनुसार सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच डीआईओएस करेंगे। प्रथम चरण में सभी स्कूलों के शिक्षकों के शैक्षिक तथा प्रशिक्षण के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित प्रमाणपत्र मंगाए जा रहे हैं। बताया गया कि जांच में कई अन्य बिंदु भी शामिल किए गए हैं। डीआईओएस कार्यालय ने शासन से शिक्षकों के अभिलेखों की जांच को लेकर आदेश जारी होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें