फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाजी राष्ट्रीय उद्यान भेजने को बाघ की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजी राष्ट्रीय उद्यान भेजने को बाघ की तलाश शुरू
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान से राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के वनों में एक बाघ भेजने के लिए कालागढ़ के वनों में बाघ की तलाश शुरू हो गई है। राजाजी राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की कम हो रही संख्या को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण की मंजूरी मिलने के बाद कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से बाघ भेजने का काम शुरू हो गया है।
कालागढ़ के वनों में इन दिनों एक ऐसे बाघ की तलाश वन विभाग ने शुरू कर दी है जिसे राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के वनों में भेजा जाएगा। पार्क वार्डन एवं कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के वनों में बाघों की कमी को दूर करने के लिए उच्च स्तर से मिले आदेशों पर कार्रवाई जारी है। बिजरानी के वनों से एक बाघिन को एक सप्ताह पूर्व राजाजी भेजा जा चुका है। अब एक बाघ भेजे जाने की तैयारी है। बाघ की तलाश कालागढ़ उपवन प्रभाग के झिरना व ढेला से की जा रही है। कालागढ़ के वनों में बाघों का संरक्षण उच्च कोटि का है। यहां के बाघ स्वस्थ हैं। यहां बाघों की संख्या भी आदर्श है। वन विभाग के गश्ती दल बाघ की तलाश में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालोनी में नजर आया था बाघ
केंद्रीय कालोनी के आबादी क्षेत्र में एक बाघ के दिखाई देने से कालोनी में दहशत है। रामगंगा मार्केट के पीछे के मैदान में एक बाघ के दिखाई देने से कालोनी के लोगों में भय व्याप्त है। भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार सैनी ने बताया कि कालोनी में आ रहे बाघ को रोके जाने के लिए वन विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें