फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की रचित की हत्या में मददगारो को खंगालने में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रचित की हत्या में मददगारों की तलाश
विज्ञापन

बिजनौर। झालू में रचित हत्याकांड के आरोपियों के मददगारों की तलाश में पुलिस जुट गई है। किन लोगों ने आरोपियों की मदद की, इसका पता लगाया जा रहा है। कई बड़े लोगों पर हत्या कराने का शक किया जा रहा है। पुलिस ऐसे लोगों को खंगालने में जुटी हैं।
गांव सिहोरा गिरधर निवासी रचित की शुक्रवार को झालू में सरेबाजार दूसरे संप्रदाय के युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद चारों आरोपी बेखौफ होकर घटनास्थल पर ही बैठकर सिगरेट पीकर लोगों को धमकाते रहे। एक आरोपी आसिफ मौके से फरार हो गया। इस हत्याकांड को लेकर युवकों में भारी आक्रोश है। हत्याकांड में साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश करने की मांग की जा रही हैं। लोगों को शक है कि हत्या के तार बड़े लोगों से जुड़े हैं। कई लोग हत्या करने वालों के मददगार रहे, इसलिए बेखौफ होकर इस हत्या को अंजाम दिया गया। कस्बे के एक बड़े व्यक्ति पर भी हत्या कराने का शक है। ये भी पता किया जा रहा है कि हत्या करने के बाद आरोपियों ने किसे मोबाइल से कॉल करके हत्या के बारे में बताया था। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक हत्या के मददगारों को पुलिस तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन

फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित
एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक रचित हत्या में हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। झालू के जामा मस्जिद के पास रहने वाले फरार आरोपी आसिफ पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की चार टीम उसकी तलाश में जुटी है।
प्रेमिका का मोबाइल लेने झालूूू आया था रचित
रचित शुक्रवार को झालू में अपने दो साथियों के साथ प्रेमिका का खराब मोबाइल को दुकान से लेने गया था। उसे क्या मालूम था कि उसकी हत्या हो जाएगी। रचित ने मोबाइल ठीक करने के लिए दुकान पर दिया था। दो साथी रचित को घर से बुलाकर लाए थे। उन साथियों ने रचित को कहां छोड़ा क्या इनकी भूमिका रही किसी को नहीं मालूम। रचित के साथियों के साथ उसकी प्रेमिका का मोबाइल टूट गया था, जो ठीक कराने को वह झालू में दे गया था। मोबाइल लेने वह झालू आया था। तभी उसकी हत्या कर दी।
सिगरेट पीने के बाद भी दागी दो गोली
हत्या करने के बाद हत्यारोपियों ने पास की दुकान से सिगरेट खरीद कर पी। एक साथी से कहा कि देखकर आए कि रचित मरा है या नहीं। एक साथी ने बताया कि अभी सांस चल रहा है । बेखौफ युवकों ने दुकान पर फिर जाकर रचित को दो गोली दागी। उन्हें किसी को डर नहीं था। बाद में आरोपी बाइक से चल दिए। रास्ते में पुलिस कर्मी आते मिले तो उनसे बोले की वे पुलिस का इंतजार कर रहे थे। खुद पुलिस चौकी जा रहे है। तब पुलिस उन्हें लेकर गई ।
दादी को देखने जाता तो न होती हत्या
गांव वालों के मुताबिक शुक्रवार को रचित स्नान करके अपनी बीमार दादी को देखने के लिए ऋषिकेश के जौली ग्रांट अस्पताल जा रहा था। उसने ऋषिकेश जाने की पूरी तैयारी कर ली थी। तभी दो साथी घर पर आए और रचित को अपने साथ बाइक पर बैठाकर झालू ले गए। ये साथी रचित को लेने घर नहीं जाते तो शायद उसकी हत्या नहीं होती। उसकी जान बच सकती थी।
सोशल मीडिया के जरिये माहौल खराब करने की कोशिश
पुलिस ने रचित हत्याकांड में झालू के छह युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हैं। ये युवक युुवक माहौल खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहे थे। एसपी के मुताबिक इन युुवकों ने अपनी गलती मान ली है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उसके अलावा बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी फैजयाब अहमद उर्फ फैज अहमद ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली थी। पुलिस ने फैजयाब का हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपनी गलती मान कर माफी मांगी व भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करने को कहा। फैजयाब के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही हैं। स्योहारा थाने के गांव बगवाडा निवासी कुलदीप उर्फ टोनी ने रचित हत्याकांड को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। पुलिस ने कुलदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने गलती पर माफी मांग ली और भविष्य में ऐसा नही करने को कहा। उसके खिलाफ भी पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने किया रूट मार्च
एसपी डा. धर्मवरी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार को कस्बा झालू के मोहल्ला मौलवियान, चौधरियान, जोशियान समेत कई मोहल्लों में रूट मार्च किया। लोगो से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। रूट मार्च में एसपी यातायात अनित कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें