फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज से गंज तक गंगा में की गई दोनों भाइयों की तलाश

विज्ञापन
बिजनौर में बैराज पर गंगा में डूबे सगे भाईयों की तलाश करती एनडीआरफ की टीम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बैराज से गंज तक की गई गंगा में डूबे भाइयों की तलाश
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा में डूबे दोनों भाइयों की तलाश बैराज से लेकर गंज तक की गई, लेकिन उनका कहीं पता नहीं लग सका। पीएसी के बाद अब एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। जिसने मोटरबोट में बैठकर गंगा में कांटा भी डाला। दोनों भाइयों के परिवार वालों और रिश्तेदारों की काफी भीड़ बैराज पर जमा रही।
विज्ञापन

बुधवार को गाजियाबाद से एनडीआरएफ के 12 सदस्यों की टीम बिजनौर बैराज पहुंची। जिसने गंगा में दोनों भाइयों को खोजने का अभियान चलाया। मंगलवार शाम तक पीएसी के 15 गोताखोर तलाश करते रहे। बता दें कि सोमवार को चांदपुर के मोहल्ला सरायरफी की रहने वाली रामरती की मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए गंगा बैराज पर आए थे। अंतिम संस्कार करने के बाद मृतका के पोते नरदेव पुत्र महेंद्र और सिद्धार्थ पुत्र बनवारी नहाते हुए गंगा में डूब गए थे। हालांकि इनके एक भाई को समय रहते बचा लिया गया। नरदेव और उसके चचेरे भाई सिद्धार्थ गंगा में डूबे तो परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दो दिनों से लगातार खोज चल रही है। एनडीआरएफ की टीम ने मोटरबोट से गंज तक गंगा में दोनों भाइयों की तलाश की। उधर बैराज पर काफी लोगों की भीड़ जमा रही। परिवार वालों की उम्मीद टूट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें