स्यालदाह एक्सप्रेस का संचालन होगा शुरू
नजीबाबाद। रेलवे जम्मूतवी से कोलकाता के बीच चलने वाली स्यालदाह एक्सप्रेस का संचालन जून के द्वितीय सप्ताह से पुन: शुरू करेगा। सप्ताह में चार दिन स्यालदाह एक्सप्रेस का संचालन होगा।
कोरोना संक्रमण काल में सीमित ट्रेनों के संचालन के साथ रेलवे स्यालदाह एक्सप्रेस का संचालन लंबे अंतराल के बाद फिर से शुरू कर रहा है। नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली स्यालदाह एक्सप्रेस 03151 अप कोलकाता से आठ जून को चलकर नजीबाबाद स्टेशन नौ जून रात्रि 9:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में 03152 डाउन स्यालदाह एक्सप्रेस जम्मू से 10 जून को चलकर 11 जून को प्रात: 7:34 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी।
रेलवे ने सप्ताह में चार दिन स्यालदाह एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है। अप दिशा में स्यालदाह सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार तथा डाउन दिशा से स्यालदाह एक्सप्रेस का संचालन बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और सोमवार को होगा। स्यालदाह एक्सप्रेस का चंदक और कांठ स्टेशन का स्टॉपेज रद्द कर दिया गया है। संवाद