फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ पौड़ी हाईवे पर दो बाइकों की हुई टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद। मेरठ पौड़ी हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लिया है।
नगर के सेवाराम अमदूखां चौक निवासी राजिक बाइक पर सवार होकर अपने चचरे भाई खालिक के साथ बिजनौर से नजीबाबाद की ओर रहा था। हाईवे पर दाउतपुर के पास उनकी बाइक की टक्कर विपरित दिशा से आ रही दूसरी बाइक से हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजीबाबाद भेजा। जहां 26 वर्षीय युवक राजिक की मौत हो गई। जबकि खालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लिया है। उधर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह और एसएसआई राजीव चौधरी ने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है दूसरी बाइक का चालक भी घायल है जिसे उपचार के लिए बिजनौर ले जाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें