फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार्य में लापरवाही पर एसई विनोद अवस्थी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी बिजनौर। प्रबंध निदेशक ईशा दुहन आईएएस ने बिजनौर अधीक्षण अभियंता एसई विनोद कुमार अवस्थी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

अक्तूबर 2024 माह तक के राजस्व लक्ष्यों के सापेक्ष वसूली नहीं करने, कार्य में लापरवाही बरतने और अनुरक्षण माह में रूचि नहीं लेने पर यह कार्रवाई की गई है। इन्हीं आरोपों में अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय बुलंदशहर को निलंबित किया गया है।
प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी अफसरों से कहा कि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली प्राप्त करने और राजस्व रणनीति के क्रम में शतप्रतिशत वसूली करने के निरंतर निर्देश दिए गए थे। कहा कि पिछली समीक्षा बैठकों में भी अनेकों बार चेतावनी भी दी गई थी।
विज्ञापन

इसके उपरांत भी विद्युत वितरण मण्डल-द्वितीय बुलंदशहर, विद्युत वितरण मंडल बिजनौर, विद्युत वितरण खंड-बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर आदि की राजस्व वसूली में सुधार नहीं हुआ। राजस्व वसूली की स्थिति खराब ही मिल रही है। इस पर उन्होंने काफी नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने राजस्व वसूली की खराब रहने, निर्देशों का पालन नहीं, कार्यों में रुचि नहीं लेने पर अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल बिजनौर विनोद कुमार अवस्थी एवं अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय बुलंदशहर को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही पश्चिमांचल क्षेत्र के तीन अधिशासी अभियंता निलंबित किए। चार अधिशासी अभियंताओं को चार्जशीट निर्गत की। बैठक में प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को सकारात्मक सोच के साथ राजस्व वसूली में वृद्धि करने के निर्देश दिए।
कहा कि राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि सभी जनपदों के अधिकारी अभियान चलाकर, शतप्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें