फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पहले दिन 60 पर्यटकों ने की जंगल सफारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेहड़। अमानगढ़ में पर्यटन सत्र की शुरूआत हो चुकी है। पहले दिन 60 पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। जंगली जानवरों को देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने चीतल, हाथी, सांभर सहित अन्य जंगली जानवर देखे।
वन एवं जलवायु राज्य मंत्री केपी मलिक ने बुधवार को तृतीय पर्यटन सत्र का शुभारंभ फीता काटकर किया। साथ ही जिप्सी को हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए रवाना किया। कहा कि पर्यटन को सफल और बेहतर बनाने के के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि पर्यटकों के लिए15 दिन में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी। हमारा प्रयास है कि इस सत्र में पर्यटकों की संख्या पिछले सत्रों से अधिक रहे। सक्षम स्पेशल स्कूल बिजनौर के दिव्यांग बच्चों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रस्तुति देने वाले को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

साथ ही अतिथियों ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने उत्पादों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बॉबी, सीएफ रमेश चंद्रा, डीएफओ ज्ञान सिंह, डीएफओ नजीबाबाद वंदना फोगाट, एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, तहसीलदार पवन शर्मा, सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी, एसडीओ अंशुमन मित्तल, डाॅ. अनुराग मल्होत्रा, पुलकित जाग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें