फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहावर पहुंचे एसडीएम, मांगी सर्वे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहावर पहुंचे एसडीएम, मांगी सर्वे रिपोर्ट
विज्ञापन

नूरपुर। रविवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर एसडीएम चांदपुर वीके मौर्य गोहावर पहुंचे। उन्होंने निगरानी समिति की बैठक लेकर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर सर्वे कर प्रतिदिन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
रविवार को अमर उजाला ने ग्राम गोहावर में डेढ़ माह में 35 लोगों की मौत होने की खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद सोमवार की शाम एसडीएम कुंवर वीके मौर्य गांव पहुंचे और प्राथमिक विद्यालय में ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि प्रशासन कोरोना व अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी प्रयास कर रहा है। गांव में आशाओं द्वारा घर घर सर्वे कराकर मेडिकल किट का वितरण किया जा रहा है। पिछले एक माह में गोहावर जैत और गोहावर हल्लू में 17 मौत हुई हैं। एक महिला उषा देवी की मौत कोरोना से हुई है, जबकि अन्य मरने वालों में वृद्ध और पहले से बीमार थे। उन्होंने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गांव में घर-घर जाकर सर्वे कर प्रतिदिन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव प्रधान मुन्नी देवी और परम सिंह को गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और सैनिटाइजर का छिड़काव करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से अधिक के सभी व्यक्ति अपना टीकाकरण अवश्य करा लें। इस दौरान नायब तहसीलदार, हल्का लेखपाल दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधान व निगरानी समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें