फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भनेड़ पहुंचे एसडीएम, दिए वैक्सीनेशन के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
भनेड़ पहुंचे एसडीएम, दिए वैक्सीनेशन के आदेश
विज्ञापन

किरतपुर। गांव भनेड़ा की अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेने के बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम नजीबाबाद ने गांव पहुंचकर कोरोना संक्रमण के संबंध में ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने गांव में वैक्सीनेशन कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम परमानंद झा किरतपुर क्षेत्र के गांव भनेड़ा पहुंचे और उन्होंने प्रधान किरण से गांव में हुई मौतों के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया। इस दौरान तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, लेखपाल रामपाल सिंह, ग्राम सचिव विशाल कानून गो तथा ग्रामीण सुखबीर सिंह, रामकुंवर, नरेश, प्रधान के पति कैलाश पाल एवं ग्राम प्रधान किरण आदि रहे। गांव भनेड़ा में कोरोना संक्रमण से र्हुइं 14 मौतों के स्वास्थ्य विभाग भी जाग गया है। प्रधान के पति कैलाशपाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर की स्वास्थ्य टीम गांव में ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण करेगी और वैक्सीनेशन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें