फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया नवनिर्मित सड़कों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने किया नवनिर्मित सड़कों का निरीक्षण
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने पालिका अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को नगर में नई बनी सड़कों का निरीक्षण किया। मोहल्ला बाड़वान में पानी की निकासी अवरुद्ध होने के मामले में वहां पर लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने डंपिंग मैदान का निरीक्षण किया। नगरपालिका के मानक के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने टीचर्स कालोनी में बनी सड़कों का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने बंदू चियान में हाल में बनी सड़कों का भी निरीक्षण किया। एसडीएम पालिका के अधिकारियों के साथ मोहल्ला बाड़वान वार्ड नंबर 15 में पहुुंचे। वार्ड नंबर 15 के नागरिकों का आरोप है कि उनके मोहल्ले में पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। लोगों के घरों में गंदा पानी घुसा हुआ है। छह महीने पहले नगर पालिका द्वारा समस्या का निदान कराने के लिए नाले के निर्माण शुरू था। लेकिन वह अभी भी अधर में लटका हुआ है। उप जिलाधिकारी ने इस बाबत नागरिकों से वार्ता की। उन्हें भरोसा दिया कि उनकी समस्या का जल्द ही निदान कराने का प्रयास होगा। निरीक्षण में अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी, जेई नेपाल सिंह, पुष्पेंद्र सक्सेना, राशिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें