विवादित जमीन को एसडीएम ने किया कुर्क
शेरकोट। ग्राम शाहलीपुर नीचल में दो पक्षों की विवादित जमीन को उप जिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने 146 (1) सीआरपीसी के अंतर्गत कुर्क के आदेश जारी किए है। पुलिस को आदेश दिए है कि वह आगामी आदेशों तक अन्य निष्पक्ष व्यक्तियों के सुपुर्दगी में दे दिया जाए।
शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम मंधोरा में फईमुद्दीन पुत्र बिंदु ने अपनी कृषि भूमि को मोहम्मद राशिद को बेची थी। बताया गया है कि फईमुद्दीन जमीन पर राशिद को कब्जा नहीं दे रहा था। जिसको लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन था। काफी समय बीत जाने के बाद भी सुलह न होने पर उपजिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने धारा 146 (1) सीआरपीसी के अंतर्गत संबंधित विवादित भूमि को कुर्क कर दिया। इस जमीन को किसी अन्य निष्पक्ष व्यक्तियों को सुपुर्द करने के लिए पुलिस को आदेशित कर दिया। आदेशों में कहा गया कि अगले आदेश तक विवादित भूमि को अन्य निष्पक्ष व्यक्तियों को सुपुर्दगी में दे दिया जाए।