विवेक कॉलेज में आयोजित शिविर में अभ्यास करते स्काउट गाइड।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में विवेक कॉलेज के बीएड विभाग में तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का समापन बुधवार को हो गया। शिविर में स्काउट एवं गाइड के नियमों को जीवन में उतारने पर जोर दिया। विवेक कॉलेज में चले तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर के अंतिम दिन पाठय सहगामी क्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला ट्रेनिंग कमिश्नर विजय लक्ष्मी गर्ग ने शिविर को गुलाब, कमल, गुड़हल, लिली, एसवन टाइगर गोलियों में बांट कर पुल निर्माण व टैंट निर्माण की प्रतियोगिता कराई। जिसमें एसवन टाइगर टोली प्रथम तथा कमल टोली दूसरे स्थान पर रही। कॉलेज के अध्यक्ष अमित गोयल ने छात्रों से शिविर में बताए गए स्काउट के नियमों को जीवन में उतारने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि स्काउट सच्चे देशभक्त होते हैं तथा संकट के समय में भी अच्छा कार्य करते हैं। प्राचार्य डॉ. वी पी विश्वकर्मा ने स्काउट एवं गाइड शिविर की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर बीएड विभागाध्यक्ष निधि शुक्ला, टीना शर्मा, सोहन मदनमोहन पाठक, पूनम आदि मौजूद रहीं।