बिजनौर के एक बैंक्वेट हॉल में समूह सदस्यों की कार्यशाला में उपस्थित अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में प्रेरणा दिवस के अवसर पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग की ओर से महिला स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों की कार्यशाला का आयोजन हुआ।
कार्यशाला में विकास खंडों की 749 महिला स्वयं सहायता समूह की 1500 महिला प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। सदस्यों ने गीत संगीत एवं लघुनाटिका के माध्यम से समूह के महत्व को दर्शाया। महिलाओं ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि दुख दर्द में समूह से अच्छा कोई साथी नहीं है। समूह के कारण घर की रोजी-रोटी बेहतर हुई, बच्चों की पढ़ाई की प्रेरणा मिली तथा साहूकारों के कर्ज से आजादी मिली। महिलाओं की एकता एवं उत्साह देखते ही बन रहा था।
सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्वयं सहायता समूहों को रोजगार देने, कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा अन्य येाजनाओं की जिम्मेदारी देने का भरोसा दिलाया। महिलाओं से इस बात का आश्वासन लिया कि वे खुले में शौच से मुक्त होने के अभियान में अपना नेतृत्व प्रदान करें। ग्राम पंचायत जगदीशपुर के महिला स्वयं सहायता समूह को स्वच्छ शौचालय के प्रोजेक्ट पर काम करने हेतु दायित्व सौपा।श्रेष्ठ महिला स्वयं सहायता समूहों तथा उनके प्रतिनिधियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर डीडीओ अशोक कुमार निगम, एके उपाध्याय उपायुक्त (स्वत:रोजगार), अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक, खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।