नजीबाबाद में बैठक करते स्कूल मैनेजमेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी।
- फोटो : NAZIBABAD
स्कूलों ने सरकार से मांगा विशेष आर्थिक पैकेज
नजीबाबाद। स्कूल मैनेजमेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने कोरोना संक्रमण से प्रभावित प्राइवेट स्कूलों को आर्थिक संकटों से उबारने और शिक्षकों को वेतन दिलाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार से आर्थिक पैकेज दिलाने की मांग की है। अभिभावकों से भी फीस अदा करने की मांग की गई है।
स्कूल मैनेजमेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में स्कूल प्रबंधकों ने कोरोना संक्रमण से स्कूल संचालन बंद होने, अभिभावकों द्वारा फीस न देने से स्कूलों के सामने उत्पन्न आर्थिक संकटों पर चिंता व्यक्त की। विनोद मित्तल की अध्यक्षता में सिटी पब्लिक स्कूल में आयोजित बैठक में फीस का भुगतान न होने से शिक्षकों एवं कर्मचारियों का वेतन, बैंक लोन की किस्त, बिजली तथा अन्य भुगतान न होने से स्कूलों के आर्थिक संकटों के दौर से गुजरने पर चिंता व्यक्त की। प्रबंधकों ने अभिभावकों से संकट के दौर में शिक्षिकाओं के वेतन आदि के लिए तत्काल फीस भुगतान कराने की अपील की। सुनील चंदोला के संचालन में आयोजित बैठक में स्कूल प्रबंधकों ने केंद्र और प्रदेश सरकार से प्राइवेट और वित्त विहीन शिक्षण संस्थाओं को आर्थिक संकटों से उबारने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग की। बैठक में डॉ. एसके जौहर, रमाकांत वालिया, नीरज जैन, वैभव जैन, कुलदीप सिंह, डॉ. दिनेश शर्मा, विनय कौशिक, आशा रजा, एम अकरम खां, शमसुल इस्लाम, दीपक राजपूत, शकील रजा, अतहर अली, पवन शर्मा, पुनीत मेहरा उपस्थित रहे।