फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन पर चोट, देशी राखियों पर जोर

विज्ञापन
बिजनौर में दुकानों पर बिकती राखियां। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चीन पर चोट, देशी राखियों पर जोर
विज्ञापन

बिजनौर। रक्षाबंधन पर राखी से बाजार सज गया है। इस बार बाजार से चाइनीज राखी गायब है। हर दुकान पर देशी राखी सजी हुई हैं। हालांकि अन्य सालों के मुकाबले इस बार कोरोना महामारी के कारण बाजार ठंडा है। व्यापारियों को इस बात की चिंता है कि शनिवार व रविवार को लॉकडाउन लगा तो बाजार बंद रहने से उनकी राखी नहीं बिक पाएंगी। उनके पास केवल शुक्रवार तक का ही समय बचा है।
राखी का बाजार इस बार ठंडा है। बाजार में राखी खरीदने के लिए बहुत कम ही लोग आ रहे हैं। हालांकि इस बार बाजार में महंगी राखी नहीं हैं। शुगर मिल के पास राखी का कारोबार करने वाले बड़े व्यापारी विकास सेतिया के मुताबिक इस बार बच्चों से लेकर बड़ों तक की चाइनीज राखी नहीं हैं। देशी राखी ही सजी हुई हैं। राखी को लेकर इस बार बाजार ठंडा है। राखी खरीदने के लिए चुनिंदा ही ग्राहक आ रहे हैं।
विज्ञापन

सदर बाजार में राखी का कारोबार करने वाले विकास खुराना, राजीव दहूजा के मुताबिक राखी खरीदने कोेकम ग्राहक आ रहे हैं। अर्पित टांक, मोहित अग्रवाल के मुताबिक इस बार बाजार में राखी के खरीदारों के ग्राहक नजर नहीं आ रहे हैं। दुकानें तो सजी हैं लेकिन उन पर ग्राहक नहीं हैं।
आत्मनिर्भर भारत के तहत बनाईं राखी
विकास सेतिया के मुताबिक आत्मनिर्भर भारत के तहत सोनी राजपूत, आरती पाल, शालिनी, बुुद्धि सेतिया समेत कई युवतियों ने घर पर राखी बनाई हैं। ये युवतियां कई दिन से घर पर राखी बनाने में जुटी थीं। उनकी राखी अपनी दुकान पर वे बेच रहे हैं। व्यापारी अर्पित टांक के मुताबिक इस बार ज्यादातर बहनें बाजार से राखी लेना पसंद नहीं कर रही हैं। कोरोना वायरस के चलते ये राखी खरीदने से बच रही है। उनका कहना है कि वह अपने भाइयों की कलाई पर कलावा बांधकर राखी बांधने की रस्म पूरी करेंगी। कई भाइयों ने भी अपनी बहनों से राखी भेजने को मना कर दिया है। कहा है कि वह कलावा बांधकर राखी बांधने की रस्म निभा लेंगे।
विज्ञापन

खुद बनाई राखी
मोहल्ला नई बस्ती निवासी साक्षी राजपूत ने बाजार से राखी न खरीद कर घर पर खुद राखी बनाई है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस के चलते वह बाजार से राखी नहीं खरीदेंगी। अपनी खरीदी राखी भाई की कलाई पर बांधने के अलावा अपने परिचितों को भी राखी देंगी।

बिजनौर में दुकानों पर बिकती राखियां।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में एक दुकान पर राखियां खरीदती युवतियां।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें