फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसा स्कूली छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना । क्षेत्र के ग्राम हरबंशपुर धारम में स्थित संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय का कक्षा सात का छात्र हरीश स्कूल परिसर के ऊपर से निकल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। गंभीर अवस्था में छात्र को स्कूल के शिक्षक एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले गए। स्कूल प्रधानाचार्य व प्रधान के पति ने बिजली विभाग पर उदासीनता व लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

स्कूल के मुख्य अध्यापक सलाउद्दीन ने बताया कि बुधवार को करीब 10:30 बजे स्कूल के कई बच्चे स्कूल परिसर में स्थित शौचालय की छत पर खेल रहे थे। अचानक ग्राम खानपुर निवासी कक्षा सात का छात्र हरीश स्कूल परिसर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह झुलस गया। वह तुरंत घायल छात्र को लेकर नगीना के एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया। उधर, प्रधानाचार्य सलाउद्दीन व ग्राम प्रधान के पति जाहिद अहमद ने आरोप लगाया कि पिछले काफी वर्षों से बिजली विभाग को इस बारे में अवगत कराया जा रहा है लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। प्रधानाचार्य का कहना है कि वह करीब दस साल से इस विद्यालय में हैं, तभी से वह विद्युत विभाग व प्रशासन को लिखित शिकायत कर रहे हैं, लेकिन हाई टेंशन तारों को स्कूल परिसर से नहीं हटाया गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह का कहना है कि स्कूल परिसर से बिजली तार हटाने के लिए उनके द्वारा विभाग के बड़े अधिकारियों व बिजली विभाग को कई बार लिखा जा चुका हैं, लेकिन तार नहीं हटाए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीओ विद्युत रामकेश का कहना है कि स्कूल परिसर से तार हटाने के लिए इस्टीमेट पास हो चुका है। फरवरी माह में टीम तार हटाने के लिए गई थी लेकिन प्रधानाध्यापक द्वारा विरोध किए जाने पर काम नहीं हो सका।
छात्र को बचाने में झुलस गए अनुदेशक
नगीना। ग्राम हरबंशपुर धारम के सरकारी स्कूल में हाईटेंशन तारों की चपेट में आए छात्र हरीश को बचाने में स्कूल के अनुदेशक के पद पर कार्य कर रहे शिक्षक राहुल त्यागी की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है। राहुल त्यागी ने बताया कि जब छात्र को हाईटेंशन बिजली के तारों की चपेट में उलझते देखा तो बिना देर किए स्कूल में बने शौचालय की छत पर पहुंच गए। छात्र को बचाने में बिजली के जोरदार करंट ने उन्हें भी दूर ले जाकर फेंक दिया। इसके बावजूद उन्होंने छात्र को अपने दूसरे प्रयास में सकुशल नीचे उतार लिया। उन्होंने बताया कि काफी देर तक उनकी कमर में दर्द तथा चक्कर आने की शिकायत के बाद उन्होंने सीएचसी में जाकर अपना उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें