फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भरभरा कर गिरी स्कूल की छत

Sat, 30 Jul 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला बिजनौर
विज्ञापन
तिलक स्कूल के बरामदे की गिरी छत का पड़ा मलबाा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में बारिश के दौरान नगर शिक्षा अधिकारी कैँपस में चल रहे तीन प्राइमरी स्कूलों में से एक स्कूल के भवन की छत भरभरा कर गिर गई। गनीमत है कि हादसे के दौरान स्कूल में कोई बच्चा नहीं था। इन चारों विद्यालयों के सभी 60 बच्चों को नगर क्षेत्र के दूूसरे विद्यालयों में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

धामपुर में पुरानी तहसील के पास बीआरसी और बीईओ का कार्यालय है। इन अधिकारियों के कार्यालय कैँपस में चार प्राइमरी विद्यालय सुभाष, शिवाजी, गोपाल कृष्ण गोखले व तिलक प्राइमरी स्कूल बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित है। इन सभी स्कूलों के भवनों की स्थिति जर्जर है। शुक्रवार को स्कूल खोलते वक्त तिलक प्राइमरी स्कूल की लकड़ी , ईटों और मिट्टी की बनी जर्जर छत भरभरा कर जमींदोज हो गई।

अच्छा हुआ कि इस दौरान विद्यालय में बारिश होने के कारण कोई बच्चा स्कूल नहीं पहुंचा था। इन चारों स्कूलों में करीब 60 बच्चे पंजीकृत है। स्कूलों के शिक्षकों ने इन सभी बच्चों को नगर क्षेत्र के दूसरे विद्यालयों में सुरक्षा की दृष्टि से शिफ्ट कर दिया है। इन सभी विद्यालयों के हैडमास्टर प्रमोद कुमार, लक्ष्मण सिंह, मसूद अहमद का कहना है कि वह कई बार अधिकारियों को लिखित में शिकायत कर अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन


हालांकि कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि मामला संज्ञान में आ चुका है। जर्जर भवन की मरम्मत कराई जाएगी और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें