फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों का ईओ के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मियों का ईओ के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर बादनगर पालिका परिषद में अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि वह इस महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर वह सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में लगे हैं। पर अधिकारी अभी भी उनका उत्पीड़न करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उनके भविष्य को देखते हुए न तो उनका बीमा कराया गया और न ही जीपीएफ और ईएसआई के काटे जा रही धनराशि की पासबुक बनाई जा रही है। चेताया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे सफाई व्यवस्था ठप कर ईओ के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार, अमित घाघट, श्रीचंद पहलवान, आशीष कुमार, अजय कुमार आदि के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी दोपहर बाद नगर पालिका पहुंचे। यहां पर सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह और ईओ सुभाष कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर अधिकारियों को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि पालिका के अधिकारी उनसे सफाई कर्मी की तैनाती के बाद भी अन्य कार्य लिए जा रहे हैं। उनका डंपिंग मैदान में लगी आग को बुझाने का क्या मतलब है। वह आग बुझाने क्यों जाए। शिकायत करने के बाद कोई सुनवाई नहीं होती है। कोरोना महामारी से बचाव को पालिका की ओर से मजबूत किटों का भी वितरण नहीं किया गया। न ही सैनिटाइजर, दस्ताने और जूते दिए जा रहे हैं। उनको ऐसे इलाकों में काम करने को भेजा जा रहा है जहां संक्रमण के केस ज्यादा हैं। अस्पतालों के डाक्टर इंजेक्शनों की सूइयों, गंदे कपड़ों व अन्य उपकरणों को गंदगी में फेंका जा रहा है। जिसके कारण कूड़ा उठाते वक्त वह जख्मी हो रहे हैं। ईओ का कहना है कि कर्मचारियों की जो जायज समस्याएं है। उनका निदान करने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें