फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने लगाया न्यूनतम मानदेय देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाईकर्मियों ने लगाया न्यूनतम मानदेय देने का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में तैनात आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को सेवा प्रदाता फर्म पर न्यूनतम भुगतान करने का आरोप लगाया है। संघ ने इस संबंध में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं मुरादाबाद को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा।
विज्ञापन

संघ की ओर से सीएमओ को दिए ज्ञापन में बताया गया कि जिला और महिला अस्पताल में मैसर्स ऑल ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ सेवा प्रदाता फर्म के माध्यम से आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को मात्र 5700 रुपये प्रतिमाह जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में तैनात सफाई कर्मचारियों को 5400 रुपये ही हर महीने दिए जाते हैं। आरोप है कि सेवा प्रदाता फर्म द्वारा हर महीने करीब 420 रुपये की पीएफ खाते में कटौती की जा रही है। इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस ज्ञानचंद और महिला सीएमएस आभा वर्मा को भी कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सेवा प्रदाता फर्म द्वारा नाममात्र मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। संघ ने अधिकारियों से इस पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए सफाई कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, प्रकाश सिंह सैनी, कमल कुमार, मदन कुमार, देवेंद्र कुमार गौतम, राजकमल, संजय कुमार, मनोज कुमार, अंकित कुमार, अजय पंवार आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें