भारतीय किसान संघ ने किया प्रदर्शन
नांगलसोती/नजीबाबाद। भारतीय किसान संघ ने नांगलसोती में पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई न करने सहित किसान हित की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों की ओर से नांगलसोती के थानाध्यक्ष को एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
भारतीय किसान संघ के खंड अध्यक्ष सुनील कुमार, खंड मंत्री संजीव कुमार, अजीत कुमार के नेतृत्व में आरएसएस के अनुसांगिक किसान संगठन से जुड़े किसानों ने नांगलसोती में प्रदर्शन किया। किसानों ने पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को किसान विरोध बताते हुए एसपी के नाम ज्ञापन थाना अध्यक्ष वली मोहम्मद को दिया। किसानों ने पराली जलाने की छूट देने, चोरी और बढ़ते अपराधों की घटना पर अंकुश लगाने की मांग की। ज्ञापन देने वाले किसानों में रोहित सहरावत, धमेंद्र सिंह, अनुज कुमार, सतेंद्र कुमार, नीशू चौधरी सहित अनेक किसान शामिल थे।