फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर आबाद का सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलपुर आबाद का सफाईकर्मी निलंबित
विज्ञापन

बिजनौर/अफजलगढ़। प्राथमिक विद्यालय में सफाईकर्मी तैनात होने के उपरांत भी छात्रों के प्रांगण व शौचालय की सफाई करते हुए वीडियो वायरल हुआ। ग्राम पंचायत सचिव के पत्र एवं सफाईकर्मी की लापरवाही, अफसरों के आदेश की अवहेलना पर डीपीआरओ ने सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया। प्रकरण की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खंड धामपुर को सौंपी गई है।
अफजलगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत रसूलपुर आबाद का है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि पंचायत में बलराम सिंह सफाई कर्मचारी नियुक्त है। गांव के प्राथमिक विद्यालय की साफ सफाई की जिम्मेदारी सफाई कर्मचारी की है। विभाग को सफाई कर्मचारी के विद्यालय में सफाई नहीं करने की शिकायत मिल रही थी। बच्चों के विद्यालय प्रांगण, शौचालय की सफाई कराने के आरोप लग रहे थे। इस पर ग्राम पंचायत सचिव से रिपोर्ट मांगी गई। आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी विद्यालय में नहीं आता है। डीपीआरओ ने बताया कि सफाई कर्मचारी बलराम सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी निलंबन अवधि में एडीओ पंचायत अफजलगढ़ से संबद्ध रहेगा। आगे की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत धामपुर करेंगे। उन्हें 15 दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके बाद अगली कार्रवाई तय होगी। वहीं, सोशल मीडिया पर छात्राओं का सफाई करते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है। क्षेत्र के गांव रसूलपुर में प्राथमिक विद्यालय में अनेक छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने के लिए आते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए मामले की जानकारी कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें