फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहटौर के सौरभ वर्मा को मिलेगा वीरता पदक

Sun, 19 Aug 2018 11:12 PM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
सौरभ वर्मा अधीनस्थ अधिकारी सीआरपीएफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नहटौर में सीआरपीएफ में अधीनस्थ अधिकारी के रूप में तैनात मोहल्ला हलवाईयान निवासी अशोक कुमार वर्मा के पुत्र सौरभ वर्मा को वीरता पदक  से नवाजा जाएगा। उनके अदम्य साहस को देखते हुए उन्हें इसके लिए चुना गया है।   
विज्ञापन

15 अगस्त को देश के राष्ट्रपति और गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई वीरता पदक की सूची में सौरभ कुमार वर्मा का नाम 28 वे स्थान पर आया है। सौरभ सीआरपीएफ में अधीनस्थ अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं । वर्तमान में वह कोबरा कमांडो के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। वर्ष 2017 में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से हुई भीषण मुठभेड़ में सौरभ वर्मा और उनकी टीम ने  साहस का परिचय देते हुए नक्सलियों को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाया था। उनकी अदम्य साहस और वीरता को देखते हुए इस वर्ष उनको वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व भी वर्ष 2015 में गृह मंत्रालय द्वारा प्रशस्ति पत्र 2017 में आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक और वर्ष 2018 में विभागीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें