फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पोषक नहर में डूबे सतीश का दूसरे दिन भी नहीं लगा पता

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। क्षेत्र के ग्राम नूरपुर छिपरी में पास में बह रही पोषक नहर में गांव का 45 वर्षीय सतीश प्रजापति शुक्रवार दोपहर नहाने के लिए गया था। अधिक पानी होने के कारण वह नहर में डूब गया था। दो दिन से गोताखोर और एनडीआरएफ की दो टीमें तलाशने में लगी हैं लेकिन शनिवार शाम तक उसका कुछ पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन

गांव के दिनेश कुमार, रामकुमार आदि ने बताया कि उनके गांव में शुक्रवार को गांव के भीम सिंह के यहां नगीना क्षेत्र से बरात आई थी। भीषण गर्मी के चलते गांव का सतीश प्रजापति बरातियों के साथ नहर में नहाने चला गया लेकिन नहर में अधिक पानी होने से सतीश डूब गया। सतीश को डूबता देख लोगों ने शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के जरिये सतीश को तलाशने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने मोटरबोट से नहर में सघन तलाश अभियान चलाया लेकिन कुछ पता नहीं लग सका।

नहर के पानी को घटा किया 3350 क्यूसेक
खो बैराज शेरकोट पर तैनात कर्मी खालिद ने बताया कि शुक्रवार को नदी में 5250 क्यूसेक चल रहा था, जिसे अधिकारियों के आदेश पर शनिवार सुबह आठ बजे घटाकर 3350 क्यूसेक कर दिया गया। एसओ वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना कि पुलिस की ओर से सतीश को तलाशने का पूरा प्रयास कराया जा रहा है। पर अभी तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें