फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ के घर पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नहटौर में चोरी व लूट के जेवरातों की खपत का नहटौर गढ़ बनता जा रहा है। चंडीगढ़ पुलिस ने एक सराफ के घर पर छापा मारा। चेन स्नेचिंग गिरोह की निशानदेही पर कार्रवाई की गई। छापे की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस ने उसके पर डेरा डाल रखा है। करीब तीन माह पूर्व भी यमुनागर पुलिस ने छापा मारकर सराफ को पकड़ा था। चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच के इंस्पेेक्टर अमन ज्योत व एसआई मोहन सिंह, कृष्ण कुमार के नेतृत्व में नहटौर पुलिस को साथ लेकर मोहल्ला पंचायती मंदिर में सराफ सुनील उर्फ लाला के घर पर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक चंडीगढ़ में चेन स्नेचिंग गिरोह के पकड़े जाने पर छापा मारने की कार्रवाई की गई। नहटौर सराफ को 33 सोने की चेन बेची गई थी। पुलिस ने करीब तीन माह पूर्व भी यमुनानगर की पुलिस ने सराफ मुकेश गुप्ता के घर पर छापा मारा था। इस मामले में सराफा कारोबारी को जेल भी जाना पड़ा था। बिजनौर एसओजी भी कई बार सराफा बाजार में दबिश दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें