फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल का निर्माण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में कोटद्वार ब्रांच लाइन पर सूकरो नदी पर ध्वस्त रेल पुल का निर्माण कार्य रविवार (आज) से शुरू होगा। रेल पुल निर्माण इकाई ने पुल निर्माण क्षेत्र में शनिवार को डेरा डाल दिया।
विज्ञापन


नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर सूकरो नदी पर रेल पुल के पिलर गिरने से 23 जुलाई 2016 से ट्रेनों का आवागमन बंद है। बड़ौदा हाउस के प्रिंसिपल इंजीनियर, जीएम रेलवे, डीआरएम मुरादाबाद ने तकनीकी निरीक्षण के बाद हाल ही में ध्वस्त रेल पुल को नए सिरे से बनाने का फैसला लिया था। 2.80 करोड़ रुपये की लागत से मात्र एक पिलर के साथ रेल पुल निर्माण किया जाएगा। एडीईएन सीताराम के निर्देशन में निर्माण इकाई की टीम पुल निर्माण के लिए शनिवार को सूकरो नदी पुल क्षेत्र में पहुंची।

पुरानी रेल लाइन उतारने के साथ निर्माण इकाई रविवार (आज) से दोनों ओर 27-27 मीटर फासला रखने के साथ पुल के मध्य का पिलर बनाने के लिए बोरिंग का काम शुरू करेगी। रेल लाइन सीमा से पिलर की गहराई 13.20 मीटर रखी गई है। पुराने पुल के पिलरों की गहराई 7.5 मीटर थी। रेलवे ने दो माह के भीतर पुल निर्माण कार्य पूरा करने की कार्य योजना तैयार की है। उधर, डीआरएम मुरादाबाद प्रमोद कुमार पहले ही कह चुके हैं कि दिसंबर 2016 के अंत तक नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर ट्रेनों का आवागमन फिर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें