फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सेनेटाइज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सैनिटाइज कराया
विज्ञापन

हल्दौर। नगर के मोहल्ला लक्कड़शाह में एक गर्भवती महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पालिका प्रशासन ने कई मोहल्लों को सैनिटाइज कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित महिला के सात परिजनों को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला लक्कड़शाह की एक महिला करीब चार दिन पूर्व प्रसव कराने के जिला अस्पताल पहुंची। महिला की जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ उपचार के लिए रेफर कर दिया। महिला को कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग व परिजनों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले में बैरिकेडिंग कर मोहल्ले को सील कर दिया। पालिका अधिशासी अधिकारी अभिषेक चौधरी व पालिका अध्यक्ष अमर सिंह उर्फ पम्मी के निर्देश पर पालिका कर्मचारियों ने मोहल्ला लक्कड़शाह, मोहल्ला खेड़ा, रईसान आदि में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी मदनपाल सिंह ने महिला के परिजनों के अपने घर में रहने व आसपास के मोहल्लेवासियों से सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क का प्रयोग करने, बेवजह घरों से बाहर न निकलने, बार-बार साबुन से हाथ धोने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें